ड्रग्स केस में गिरफ्तार 20-वर्षीय युवक का आरोप- निजी रंजिश के चलते वानखेड़े ने फंसाया
ड्रग्स मामले में मुंबई में गिरफ्तार 20-वर्षीय ज़ैद राणा ने ज़मानत याचिका में आरोप लगाया है कि एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने निजी रंजिश के चलते उसे फर्ज़ी केस में फंसाया। बकौल ज़ैद, उसके स्कूटर व दराज से कथित तौर पर बरामद हुआ मादक पदार्थ वानखेड़े ने रखवाया था। वानखेड़े ने आरोपों पर कहा कि वह कोर्ट में जवाब देंगे।