दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा के मांकडिंग को सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी' वाला मीम ट्विटर पर शेयर किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मीम शेयर करते हुए लिखा, "ड्राइविंग के दौरान सावधानी इसलिए ज़रूरी होती है।" एक यूज़र ने कमेंट किया, "शानदार ट्रोलिंग।"