inshorts

ड्रेसिंग रूम में 'काला चश्मा' पर डांस कर भारतीय खिलाड़ियों ने मनाया जीत का जश्न

ज़िम्बाब्वे को सोमवार को तीसरे वनडे में हराकर सीरीज़ में 3-0 से वाइटवॉश करने के बाद शिखर धवन, शुबमन गिल और ईशान किशन समेत भारतीय टीम के कई अन्य खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में 'काला चश्मा' पर डांस किया। धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "हमने कुछ इस तरह जीत का जश्न मनाया😎😎#काला चश्मा।"