टी20 विश्व कप के लिए एम.एस. धोनी को भारतीय टीम का मेंटर बनाए जाने पर मुख्य भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा, "टीम इससे बेहतर कुछ नहीं मांग सकती थी।" उन्होंने कहा, "बीसीसीआई ने इस पर बहुत अच्छे से विचार किया है। ड्रेसिंग रूम में धोनी का होना डगआउट में खिलाड़ियों को उत्साह से भर देगा। यह शानदार कदम है।"