inshorts

ड्रॉप-आउट के 30 साल बाद शख्स ने की एमबीबीएस कोर्स में दोबारा दाखिले की मांग

गुजरात हाईकोर्ट ने ड्रॉप-आउट के तीन दशक से अधिक समय बाद एमबीबीएस कोर्स में दोबारा दाखिले की मांग करने वाले 50-वर्षीय शख्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि याचिकाकर्ता को लोगों की ज़िंदगी से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। बकौल कोर्ट, "आपको अपनी मर्ज़ी के अनुसार...काम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।"