ड्रोन आयात पर बैन लगाने के बाद सरकार ने ड्रोन पायलट लाइसेंस की ज़रूरत को किया खत्म
ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश में ड्रोन संचालन के लिए 'ड्रोन पायलट लाइसेंस' की आवश्यकता को समाप्त कर दिया। एक अधिकारी के अनुसार, डीजीसीए द्वारा अनुमोदित ड्रोन स्कूल द्वारा सिंगल विंडो डिजिटलस्काई प्लेटफॉर्म के ज़रिए जारी 'रिमोट पायलट सर्टिफिकेट' भारत में ड्रोन संचालन के लिए पर्याप्त होगा।