ड्रोन ने 3 मिनट में पहुंचाया डिफाइब्रिलेटर, कार्डियक अरेस्ट आए शख्स को स्वीडन में बचाया गया
स्वीडन में एक स्वायत्त ड्रोन ने कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित एक 71-वर्षीय शख्स की जान बचाने में मदद की। घर के बाहर बर्फ हटाने के दौरान बीमार पड़े शख्स की मदद कर रहे एक डॉक्टर द्वारा अलार्म बजाने के बाद ड्रोन ने 3 मिनट के भीतर डिफाइब्रिलेटर डिलीवर कर दिया। इससे ऐम्बुलेंस के आने से पहले डेफिब्रिलेशन शुरू हो पाया।