ड्रोन लाइट शो के दौरान नीचे गिरने लगे ड्रोन्स, खुद को बचाने के लिए इधर-उधर जाते दिखे लोग
चीन के एक शहर में ड्रोन लाइट शो के दौरान ड्रोन्स अचानक आसमान से नीचे गिरने लगे जिसके बाद लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर जाने लगे। स्थानीय मीडिया के वीडियोज़ में दर्शकों को 'बचो' और 'यहां से हटिए' कहते हुए सुना जा सकता है। एक ऑर्गनाइज़र ने बताया कि 'ऑपरेशन एरर्स' के कारण संभवत: ड्रोन्स गिरने लगे।