ड्रोन से सेना जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में जवानों तक पहुंचा रही है बूस्टर डोज़

भारतीय सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बर्फ से ढ़के सीमावर्ती इलाकों में तैनात सैनिकों तक कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज़ की आपूर्ति के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जिसके ज़रिए वैक्सीन के पैकेट बनाकर नीचे भेजे गए। गौरतलब है कि मिशन संजीवनी के तहत ड्रोन की मदद से दूर-दराज़ के इलाकों में मेडिकल सप्लाई पहुंचाई जा रही है।