ढाका एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग, रोकी गईं सभी उड़ानें; सामने आया वीडियो

बांग्लादेश के ढाका इंटरनैशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल में शनिवार को भीषण आग लग गई और आसमान में काफी ऊपर तक उठते धुएं का वीडियो सामने आया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी उड़ानों का संचालन रोक दिया है। आग बुझाने के लिए आपात दलों की मदद ली गई है और आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।