ढाका की झुग्गियों को भारत बता रहे चीनी इन्फ्लुएंसर, भारतीयों को गोमूत्र से बनी चाय पीते दिखाया
एक बांग्लादेशी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 150 चीनी इन्फ्लुएंसर ने बांग्लादेश में डेरा डाल रखा है और वे ढाका की झुग्गी-झोपड़ियों को गलत तरीके से भारत के इलाकों के रूप में दिखा रहे हैं। बांग्लादेश के उत्तरा से लाइवस्ट्रीम कर रहे एक इन्फ्लुएंसर ने इसे दिल्ली बताया। एक ने 'भारतीयों को गोमूत्र से बनी चाय पीते हुए' दिखाया।