inshorts

ढहाया जाएगा गोवा अग्निकांड क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का दूसरा क्लब, CM सावंत का आदेश

'पीटीआई' के अनुसार, गोवा के क्लब अग्निकांड मामले में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मुख्य आरोपी व क्लब के मालिक गौरव व सौरभ लूथरा के वागातोर स्थित दूसरे नाइट क्लब को गिराने का आदेश दिया है। लूथरा भाइयों के आरपोरा स्थित क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे।