ढहाया जाएगा इंडोनेशिया का वह फुटबॉल स्टेडियम जहां भगदड़ में गई थी करीब 130 लोगों की जान

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा है कि उस फुटबॉल स्टेडियम को ध्वस्त कर उसका पुनर्निर्माण किया जाएगा जहां भगदड़ में करीब 130 लोग मारे गए थे। बकौल विडोडो, नए स्टेडियम में खिलाड़ियों व फैन्स की सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम होंगे। 1 अक्टूबर को समर्थकों के मैदान में घुसने पर पुलिस ने आंसू गैस दागे थे जिससे भगदड़ मची थी।

Load More