ढाई-वर्षीय बच्ची के रेप व हत्या को लेकर 38-वर्षीय शख्स को महाराष्ट्र में हुई सज़ा-ए-मौत
पुणे (महाराष्ट्र) के विशेष पॉक्सो कोर्ट ने ढाई-वर्षीय बच्ची के रेप व हत्या को लेकर संजय बबन काटकर नामक 38-वर्षीय शख्स को फांसी की सज़ा सुनाई है। सरकारी वकील विलास पठारे ने बताया कि दोषी ने फरवरी 2021 में बच्ची को अगवा कर इस वारदात को अंजाम दिया था और बच्ची के शरीर पर काटने के 11 निशान मिले थे।