पाकिस्तान के पूर्व पेसर मोहम्मद आमिर ने कहा है कि वह 2026 से आईपीएल खेलने के पात्र हो जाएंगे। दरअसल, आमिर की पत्नी नरजिस ब्रिटेन की नागरिक हैं और आमिर को भी अगले साल तक ब्रिटेन का पासपोर्ट मिलने की संभावना है। 316 टी20 मैचों में 364-विकेट लेने वाले आमिर ने कहा है कि वह आरसीबी के लिए खेलना चाहेंगे।