तेंदुआ अचानक करने लगा अजीबोगरीब हरकत, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ मंज़र
नेपाल के अछाम ज़िले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक तेंदुआ अचानक कांपते हुए झाड़ियों में गिर जाता है। कुछ लोगों ने दावा किया कि तेंदुए को मिर्गी जैसा दौरा पड़ा है जबकि कुछ ने कहा कि इसे किसी ज़हरीले सांप ने काट लिया है। कुछ ने कहा कि इसे केनाइन डिस्टेंपर बीमारी हुई है।