तेंदुलकर संग अपना नाम ट्रॉफी पर देखता हूं तो बहुत असहज महसूस करता हूं: ऐंडरसन
पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर जेम्स ऐंडरसन ने कहा है, "मैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर संग 'ऐंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी' पर अपना नाम देखता हूं तो अहसहज महसूस करता हूं।" बकौल ऐंडरसन, तेंदुलकर सबसे महान क्रिकेटरों में से एक हैं। इंग्लैंड-भारत के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ को अब 'पटौदी ट्रॉफी' की जगह 'ऐंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी' के नाम पर किया गया है।