तो नहीं होती कफ सिरप से बच्चों की मौत...कोल्ड्रिफ बनाने वाली कंपनी का काला सच आया सामने

छिंदवाड़ा (एमपी) में कई बच्चों की जान लेने वाले कोल्ड्रिफ कफ सिरप की हकीकत बेहद चौंकाने वाली है। न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार, यह सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल पिछले 14 साल से तमिलनाडु में गंदगी से भरी इमारत से काम कर रही थी। इस खतरनाक लापरवाही के बावजूद कंपनी को 2011 से लाइसेंस मिला हुआ था।