तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से इन 5 लोगों को हो सकता है भारी नुकसान: रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विल्सन रोग से पीड़ित लोग, कॉपर एलर्जी वाले लोग, गर्भवती, स्तनपान कराने वाली महिलाएं और किडनी या लिवर रोगियों को तांबे के बर्तन का पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए। बकौल एक्सपर्ट, तांबे का अत्यधिक सेवन शरीर में कॉपर विषाक्तता का कारण बनकर अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।