अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ताइवान को $11.1 बिलियन के हथियार बिक्री पैकेज को मंज़ूरी देने के फैसले के जवाब में चीन ने अमेरिका की 20 रक्षा कंपनियों पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया। चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "जो ताइवान के मुद्दे पर उकसावे की कार्रवाई करने की कोशिश करेगा उसे...कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।"