ताइवान में बिना रस्सी के 508 मीटर ऊंची इमारत पर चढ़ गया अमेरिकी क्लाइंबर
अमेरिकी रॉक क्लाइंबर एलेक्स होनोल्ड ने रविवार को बिना किसी रस्सी या सुरक्षा उपकरण के ताइवान की मशहूर 508 मीटर (1,667 फीट) ऊंची इमारत 'ताइपे-101' पर फ्री-सोलो चढ़ाई पूरी की। उन्होंने 90 मिनट में यह चढ़ाई पूरी की और इसका लाइव प्रसारण भी किया गया। इस खतरनाक चढ़ाई को देखने के लिए सड़क पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।