तुकाराम मुंढे ने बताया दिवाली पर खाने का सामान खरीदने से पहले क्या-क्या चेक करें?
महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने सामान खरीदने से पहले उसकी मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट, बिज़नेस ऑपरेटर का लाइसेंस और बिल पर FSSAI लाइसेंस नंबर जांचने की अपील की है। उन्होंने दिवाली गिफ्ट हैम्पर्स में रखे उत्पादों की गुणवत्ता, लेबल व सील की जांच और कम मात्रा में मिठाइयां खरीदकर उन्हें 2-3 दिनों के भीतर खा लेने की सलाह दी।