आईसीसी द्वारा जारी ताज़ा वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आज़म के 2 स्थान खिसकने के बाद विराट कोहली शीर्ष 5 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। कोहली 725 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 5वें जबकि बाबर 709 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर आ गए हैं। रैंकिंग में टॉप पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल चौथे स्थान पर हैं।