तेज़ी से गुज़रती कार को निगल गया सड़क पर अचानक बना सिंकहोल, सामने आया चीन का वीडियो
चीन के हेफई शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर अचानक बने सिंकहोल में एक तेज़ रफ्तार कार समाती दिख रही है। बकौल रिपोर्ट्स, कार के अंदर 3 लोग मौजूद थे जिन्हें बचा लिया गया। वीडियो पर कई यूज़र्स ने हैरानी जताई है जिनमें से एक ने लिखा, "लोग टूरिस्ट की तरह...कार को देख रहे हैं।"