तेज़ बुखार आने पर क्यों बड़बड़ाने लगते हैं कुछ लोग?
कई लोग तेज़ बुखार आने पर बड़बड़ाने लगते हैं। बढ़े हुए तापमान के चलते कई बार ब्रेन में न्यूरॉन्स को काम करने में समस्या होती है और व्यक्ति अजीब सी बातें करने लगता है। इसे फीवर डिलीरियम कहते हैं जिसमें इंसान को भ्रम होने लगता है और वह वास्तविकता और अवास्तविकता में फर्क नहीं कर पाता।