तेज़ बारिश के बाद नए-नवेले नोएडा एयरपोर्ट की पार्किंग-अंडरपास में भरा कई फीट तक पानी
नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पार्किंग और अंडरपास में तेज़ बारिश के बाद कई फीट तक पानी भर गया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में पानी के बीच से कुछ लोग गुज़रते नज़र आ रहे हैं जबकि एयरपोर्ट कर्मचारी जलभराव की स्थिति को संभालते दिख रहे हैं। कांग्रेस ने इसे मोदी सरकार का भ्रष्टाचार बताया है।