तेज़ रफ्तार थार ने दिल्ली में 13 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर हुई मौत

दिल्ली के वसंत कुंज में एक तेज़ रफ्तार थार ने 13 वर्षीय बच्चे को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना 15 अक्टूबर दोपहर की है जब 8वीं कक्षा में पढ़ने वाला यह बच्चा घर से थोड़ी ही दूरी पर साइकल चल रहा था। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।