ताजमहल के दक्षिणी गेट के पास आग लगने के बाद उठा धुएं का गुबार, सामने आई ये वजह
आगरा (उत्तर प्रदेश) स्थित ताजमहल के दक्षिणी गेट के पास रविवार को अचानक आग लगने के बाद धुएं का गुबार उठने लगा। बकौल रिपोर्ट्स, यह आग शॉट सर्किट की वजह से लगी थी जिसके चलते यहां करीब 2 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों के चलते 2018 से दक्षिणी गेट पर्यटकों के लिए बंद है।