आगरा (उत्तर प्रदेश) में हाल ही में ताजमहल घूमने आए एक विदेशी पर्यटक ने एक अखाड़े में लंगोट पहनकर स्थानीय पहलवान से कुश्ती लड़ी। हालांकि, विदेशी पर्यटक यह मुकाबला नहीं जीत सका और स्थानीय पहलवान ने उसे पटखनी दे दी। अखाड़े के संचालक सुंदर दुबे ने बताया कि विदेशी पर्यटक ने भारतीय कुश्ती के कुछ गुर भी सीखे।