ताजमहल के पास मैदान पर बंदरों की सेना का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। 'एनडीटीवी' के मुताबिक, पूर्वी, पश्चिमी और रॉयल गेट पर बंदरों के झुंड ने पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और कई देशी-विदेशी सैलानी इनके हमले का शिकार हो चुके हैं। इससे पहले बंदरों का परिसर के भीतर फव्वारे में कूदने का वीडियो वायरल हुआ था।