दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट के दुर्घनाग्रस्त होने के बाद उसे बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स (HAL) ने बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा, "हम बहादुर IAF पायलट (एन स्याल) की मौत से दुखी है...शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।" वहीं, वायुसेना ने कहा है कि इसके लिए 'कोर्ट-ऑफ-इन्क्वायरी' गठित की जा रही है।