दरभंगा (बिहार) में आरजेडी नेता व राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में कुछ लोगों ने वहां खाना लेकर आए एक पिकअप ट्रक को लूट लिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में लोगों को ट्रक पर हर तरफ से चढ़ते देखा जा सकता है। लूट की वजह से वहां अफरातफरी जैसे हालात बन गए।