तंत्र-मंत्र और परिवार की मौत का डर दिखाकर शिमला में प्रधान ने 2 बार किया बच्ची का रेप
शिमला (हिमाचल प्रदेश) में तंत्र-मंत्र और परिवार की मौत का डर दिखाकर 13-वर्षीय बच्ची का 2 बार रेप करने के आरोप में एक प्रधान को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची 21-सितंबर को स्कूल जा रही थी और उसने एक माला पहनी थी जिसे देखकर प्रधान ने कहा कि माला छूकर उसे झटका लगा और इसे मंत्रों से सिद्ध करना होगा।