तूफानी शतक के बाद इशान किशन के जश्न का वीडियो हुआ वायरल, फ्लाइंग किस देते दिखे

एसआरएच के बल्लेबाज़ इशान किशन ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 45 गेंदों पर तूफानी शतक लगाने के बाद मैदान पर कूदकर जश्न मनाया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। जश्न के दौरान इशान किसी को फ्लाइंग किस भी देते दिखे। इस दौरान स्टैंड्स में एसआरएस की मालकिन काव्या मारन भी मौजूद थीं।