तूफान में दो हिस्सों में बंटा रूसी टैंकर, केर्च स्ट्रेट में फैला तेल

रूस के अधिकारियों ने बताया है कि हज़ारों टन तेल उत्पाद ले जा रहा एक रूसी तेल टैंकर रविवार को भारी तूफान में 2 हिस्सों में टूट गया जिससे केर्च स्ट्रेट में तेल फैल गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में एक अन्य तेल टैंकर को भी नुकसान पहुंचा है और मौके पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।