तिब्बत में दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर डैम बनाएगा चीन
चीन ने तिब्बत में दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोपावर डैम के निर्माण की योजना को मंज़ूरी दे दी है। चीन के पावर कंस्ट्रक्शन कॉर्प के अनुमान के मुताबिक, इसका निर्माण यारलुंग ज़ंग्बो (ब्रह्मपुत्र) नदी के निचले इलाकों में किया जाएगा। इसके अलावा चीन का अनुमान है कि यह डैम सालाना 300 बिलियन किलोवॉट/घंटे बिजली का उत्पादन कर सकता है।