ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर इंग्लैंड ने एक टेस्ट पारी में बनाए इतिहास में सबसे तेज़ 800 रन
इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली पारी में गुरुवार को ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ 800 रन बना दिए। पाकिस्तान की पहली पारी में 556 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 150 ओवर में 823/7 के टोटल पर पारी घोषित कर दी। हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड ने लिए तिहरा शतक जड़ा।