कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) में बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराए जाने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने X पर लिखा, "तुम भाग सकते हो, छिप नहीं सकते!" इस पर CRPF के महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा, "बधाई हो दोस्तों! कुछ हिसाब वक्त आने पर ही बराबर किए जाते हैं, उनका स्वाद ठंड में भी फीका नहीं पड़ता।"