तिमाही नतीजों के बाद 8.5% तक गिरा शिपिंग कॉर्पोरेशन का शेयर, शुद्ध मुनाफा 35% घटा

भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयर तिमाही नतीजों के बाद सोमवार को कारोबार के दौरान 8.5% तक लुढ़ककर ₹243.8 पर आ गए। डिफेंस सेक्टर की कंपनी का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.7% घटकर ₹1,338.8 करोड़ रहा जबकि कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 35% घटकर ₹189 करोड़ रह गया।