तिमाही नतीजों के बाद टूटे शॉपर्स स्टॉप के शेयर, शुद्ध मुनाफा 70% घटा
शॉपर्स स्टॉप के शेयर बुधवार को शुरुआती कारोबार में 10% तक लुढ़ककर ₹319.30 पर आ गए जो इसका नया 52 वीक लो है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट उसके दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद आई। तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा करीब 70% गिरकर ₹16.12 करोड़ रहा जबकि रेवेन्यू सालाना आधार पर सिर्फ 2.6% बढ़कर ₹1,415 करोड़ रहा।