त्योहारों के बीच डायबिटीज़ वालों के लिए कौनसी मिठाइयां हैं सेफ ऑप्शन?
डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने त्योहारों के बीच डायबिटीज़ के लिहाज़ से सबसे सुरक्षित और खतरनाक मिठाइयां बताई हैं। बकौल डॉक्टर, ड्रायफ्रूट लड्डू/ड्रायफ्रूट रोल/अंजीर रोल, काजू कतली/बादाम कतली और बेसन के लड्डू सेफ मिठाइयां हैं। इन मिठाइयों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और इनमें मौजूद देसी घी शुगर अब्जॉर्बशन धीमा करता है। उन्होंने जलेबी/इमरती सबसे खतरनाक मिठाइयां बताईं।