त्योहार खुशियों का प्रतीक होता है लेकिन यही समय कई बार कपल्स के बीच अनबन की वजह भी बन जाता है। 'हिन्दुस्तान' के एक लेख के मुताबिक, घर की साफ-सफाई, खर्चों का बढ़ना, रिश्तेदारों की अपेक्षाएं, गिफ्टिंग प्रेशर व सोशल मीडिया पर दिखने वाली 'परफेक्ट फैमिली' की तस्वीरें की चाहत मानसिक दबाव बढ़ाती हैं और इन्हीं से गलतफहमियां पनपती हैं।