त्योहारी सीज़न के बीच HDFC ने अपने MCLR में की कटौती, कितनी सस्ती हो जाएगी EMI?

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) में कुछ अवधि के लोन्स के लिए 15 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। इस संशोधन के बाद बैंक के एमसीएलआर लोन की अवधि के आधार पर 8.45%-8.65% तक रहेंगे। वहीं, इस कटौती से होम-कार लोन्स पर ईएमआई सस्ती होने की उम्मीद है।