त्योहारी सीज़न में 33% बढ़ी टाटा मोटर्स की बिक्री, बेचीं 1 लाख से अधिक गाड़ियां
त्योहारी सीज़न (नवरात्रि से दिवाली की 30-दिन की अवधि) में टाटा मोटर्स ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1-लाख से अधिक वाहनों की डिलीवरी की है जो पिछले साल की इस अवधि के मुकाबले 33% अधिक है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा के अनुसार, इस ग्रोथ में एसयूवी व इलेक्ट्रिक वाहनों का योगदान सबसे अधिक रहा।