त्योहारी सीज़न में बीयर पर संकट, इस ज़रूरी चीज़ की कमी के कारण बढ़ सकती है कीमतें
भारत का घरेलू बीयर उद्योग एल्यूमीनियम कैन की किल्लत से जूझ रहा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे बीयर की कीमतें बढ़ सकती हैं। ब्रूअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक के मुताबिक, अल्यूमीनियम कैन को बीआईएस सर्टिफिकेशन के दायरे में लाए जाने से यह समस्या हुई। इस कमी से सरकार का भी करीब ₹1,300 करोड़ का रेवेन्यू घट सकता है।