साइप्रस के भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलें खरीदने की संभावित योजना पर तुर्किये ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में चिंता जताई है। तुर्किये ने अपने पत्र में मिसाइल की अनुमानित रेंज 650 किलोमीटर बताते हुए साइप्रस के बढ़ते सैन्य सहयोग पर आपत्ति जताई। हालांकि, साइप्रस ने अब तक ब्रह्मोस खरीदने के लिए किसी आधिकारिक समझौते की घोषणा नहीं की है।