तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यब एर्दोगन ने ईद-उल-फितर के मौके पर इज़रायल की बर्बादी की दुआ मांगी है। उन्होंने कहा, "हम देख रहे हैं कि फिलिस्तीन में क्या हो रहा है। अल्लाह अपने पवित्र नाम पर ज़ायोनी देश इज़रायल को बर्बाद कर दे।" उन्होंने कहा, "हमें एकजुट होना चाहिए, मज़बूत होना चाहिए और भाईचारा बनाकर रखना चाहिए।"