तुर्किए के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में बने एक रिसॉर्ट में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है और 32 अन्य लोग झुलस गए हैं। गवर्नर अब्दुलअज़ीज़ आयदीन ने बताया है कि आग लगने के बाद घबराहट के चलते इमारत से कूदने की वजह से 2 लोगों की मौत हुई है। रिसॉर्ट में करीब 234 मेहमान ठहरे थे।