तुर्किए ने इज़रायल से तोड़े सारे व्यापारिक संबंध, एयरस्पेस भी किया बंद

तुर्किए ने शुक्रवार को इज़रायल के साथ अपने सभी व्यापारिक और आर्थिक संबंध तोड़ने की घोषणा की। विदेश मंत्री हाकन फिदान ने कहा कि अब इज़रायल के विमानों को तुर्किए के एयरस्पेस में उड़ान की अनुमति नहीं होगी। गौरतलब है, पिछले वर्ष तुर्किए ने गाज़ा संघर्ष के चलते इज़रायल संग सालाना $7 बिलियन के व्यापार को खत्म कर दिया था।

Load More