inshorts

तुर्किये में थमी 40 साल पुरानी जंग, PKK ने डाले हथियार, अलग देश की लड़ाई में हुई हैं 40,000 मौतें

तुर्किये में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) ने 40-साल बाद तुर्किये सरकार के सामने हथियार डाल दिए। यह संगठन कुर्दों के लिए 1984 से अलग देश की मांग रहा है और इस खूनी संघर्ष में 40,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जेल में बंद पीकेके के नेता ने दो दिन पहले ही हथियार डालने का आह्वान किया था।